MSG Bhandara: जयपुर में 17 को महापरोपकार माह मनाएगी राजस्थान की साध संगत

Published On

मानसरोवर के स्किपर्स कालोनी में होगा विशाल MSG भंडारे का आयोजन

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। MSG Bhandara: महापरोपकार माह के तीसरे सप्ताह का विशाल भंडारा राजस्थान की साध संगत द्वारा जयपुर में मनाया जाएगा। पावन भंडारे का आयोजन आईआईएस विश्वविद्यालय के पास स्किपर्स कालोनी न्यू सांगानेर रोड़ पर किया जाएगा। पावन भंडारे को लेकर साध संगत तैयारियों में जुट गई है। पावन भंडारा 17 सितम्बर रविवार को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा। MSG Bhandara

पावन भंडारे में पहुंचने वाली साध-संगत की सुविधा के लिए विभिन्न समितियों के जिम्मेवार सेवादारों ने जयपुर पहुँचकर अपनी ड्यूटियां संभालनी शुरू कर दी हैं और प्रबंधों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सड़क समिति, लंगर समिति, पानी समिति व ट्रैफिक समिति के सेवादारों ने अपना रूट चार्ट तैयार कर लिया है। MSG Bhandara

सच्चे रूहानी रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की। देश-विदेशों में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत सितंबर महीने को पावन महापरोकार माह के रूप में मनाती है। इसी के तहत 17 सितंबर को जयपुर में पावन भंडारा मनाया जा रहा है। MSG Bhandara

यह भी पढ़ें:– फिलीपींस की साध-संगत ने दी मानवता भलाई कार्यों को गति

About The Author

Related Posts