किसानों को चना एवं सरसों का 194 करोड़ का भुगतान

Published On

22 हजार 395 किसानों के खातों में जमा हुई राशि

जयपुर, सच कहूँ न्यूज। राज्य में समर्थन मूल्य पर 20 अप्रेल तक सरसों एवं चना उपज का बेचान करने (Mustard) वाले 22 हजार 395 किसानों को 194 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान सीधे उनके पंजीकृत बैंक खातों में कर दिया गया है। जिसमें से 153.75 करोड़ रुपएं सरसों के पेटे तथा 28.19 करोड़ रुपएं चना के पेटे भुगतान किये गये है। यह जानकारी राजफैड के प्रबंध निदेशक ने गुरूवार को दी। उन्होंने बताया कि उपज बेचने वाले सभी किसान भुगतान के लिए सहीं बैंक खाता नम्बर अंकित करें ताकि भुगतान के दौरान किसी प्रकार की समस्या नही आये।

अपना सही बैंक खाता अंकित करें किसान

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन में किसानों से 93 हजार 326 मी.टन सरसों, चना, गेहूं की खरीद (Mustard) राजफैड द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रेल अपराह्न तक 45 हजार 537 किसानों से 398.22 करोड़ की उपज खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रेल तक उपज बेचान करने वाले किसानों को मई के प्रथम सप्ताह में भुगतान की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। किसानों को उनकी उपज के बेचान भुगतान उनके पंजीकृत बैंक खातों में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि टोंक जिले के 3 हजार 153 किसानों को 23.97 करोड़ रुपएं, भरतपुर जिले के 1 हजार 914 किसानों को 11.30 करोड़ रुपए गंगानगर जिले के 1 हजार 462 किसानों को 14.80 करोड़ रुपए का सहित अन्य जिलों के किसानों को उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि राज्य में कोटा संभाग में 15 मार्च से तथा प्रदेश के अन्य संभागों में 1अप्रेल से किसानों से समर्थन मूल्य पर सरसों, चना एवं गेहूं की खरीद 527 केन्द्रों पर की जा रही है। सरसों 4200 रुपएं प्रति क्विटल, चना 4620 रुपएं प्रति क्विटल एवं गेहंू 1840 रुपएं प्रति क्विटल से खरीदा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरसों के लिए 3 लाख 13 हजार 713, चने के लिए 1 लाख 29 हजार 603 एवं गेहूं के लिए 1 हजार 882 सहित कुल 4 लाख 43 हजार 316 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें से 90 हजार 262 किसानों को दिनांक आवंटित की जा चुकी है। खरीद जून माह तक चलेगी।

कोटा संभाग में 70 करोड़ का भुगतान

प्रबंध निदेशक ने बताया कि 20 अप्रेल तक सरसों एवं चना का बेचान करने वाले कोटा संभाग के 8 हजार 916 किसानों को 70.35 करोड़ का भुगतान उनके पंजीकृत खातों में कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोटा के 2 हजार 355 किसानों को 17 करोड़, बारां के 2 हजार 826 किसानों को 23.43 करोड़, झालावाड़ के 2 हजार 322 किसानों को 17.92 करोड़ एवं बून्दी जिले के 1 हजार 413 किसानों को 12 करोड़ रुपयें का भुगतान किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts