Panchayat Election News: राजस्थान में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल! 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें पूरी डिटेल

4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता डालेंगे वोट, 20 नवंबर को रिजल्ट

Published On

Panchayat Election News: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। आयोग पूरे प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। राजस्थान के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव एक साथ हो रहे हैं। राज्य सरकार ने एक देश-एक चुनाव की तर्ज पर एक प्रदेश-एक चुनाव कराने की घोषणा की थी। चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आज बताया कि पूरे प्रदेश में चार चरणों में पंचायती राज के चुनाव करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि  8 अक्टूबर को  पंचायत चुनाव की लोक सूचना जारी होगी। 13 अक्टूबर तक  नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 15 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे । आयोग 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाएगा। उन्होंने बताया कि 1.69 लाख से अधिक पदों के लिए 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से, बिना पार्टी सिंबल के लड़े जाएंगे।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव पार्टी सिंबल पर होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे।इसी प्रकार सरपंचों के चुनाव भी 4 चरणों में होंगे। पहले चरण में 25 अक्टूबर, दूसरे चरण में 31 अक्टूबर, तीसरे चरण में 6 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली जिलों में प्रमुख और प्रधानों के चुनाव दिसंबर में होंगे।  सभी 41 जिला परिषदों के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के Craft साथ ही होंगे। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। 

महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है: राज्य निर्वाचन आयोग

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 – चुनाव कार्यक्रम

1. जिला परिषद सदस्यों हेतु (समस्त सदस्य)
 * अधिसूचना जारी: 08.10.2026 (गुरुवार)
 * नामांकन की अंतिम तिथि: 13.10.2026 (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * जांच (Scrutiny): 14.10.2026 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे से
 * नाम वापसी: 15.10.2026 (गुरुवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * प्रतीक आवंटन: 15.10.2026 (गुरुवार) नाम वापसी के तुरंत बाद
2. पंचायत समिति सदस्यों हेतु

प्रथम चरण (Phase 1):

 * अधिसूचना: 08.10.2026 (गुरुवार)
 * नामांकन अंतिम तिथि: 13.10.2026 (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * जांच: 14.10.2026 (बुधवार)
 * नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 15.10.2026 (गुरुवार)

द्वितीय चरण (Phase 2):

 * अधिसूचना: 13.10.2026 (मंगलवार)
 * नामांकन अंतिम तिथि: 16.10.2026 (शुक्रवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * जांच: 17.10.2026 (शनिवार)
 * नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 19.10.2026 (सोमवार)

तृतीय चरण (Phase 3):

 * अधिसूचना: 19.10.2026 (सोमवार)
 * नामांकन अंतिम तिथि: 23.10.2026 (शुक्रवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * जांच: 24.10.2026 (शनिवार)
 * नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 26.10.2026 (सोमवार)

चतुर्थ चरण (Phase 4):

 * अधिसूचना: 31.10.2026 (शनिवार)
 * नामांकन अंतिम तिथि: 04.11.2026 (बुधवार) अपराह्न 3:00 बजे तक
 * जांच: 05.11.2026 (गुरुवार)
 * नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 06.11.2026 (शुक्रवार)
3. पंच / सरपंच हेतु समय-सारणी

प्रथम चरण (Phase 1):

 * अधिसूचना: 08.10.2026 (गुरुवार)
 * नामांकन तिथि: 24.10.2026 (शनिवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
 * जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 24.10.2026 (शनिवार)
 * मतदान तिथि: 25.10.2026 (रविवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
 * मतगणना: 25.10.2026 (रविवार) मतदान के तुरंत बाद
 * उपसरपंच चुनाव: 26.10.2026 (सोमवार)

द्वितीय चरण (Phase 2):

 * अधिसूचना: 13.10.2026 (मंगलवार)
 * नामांकन तिथि: 30.10.2026 (शुक्रवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
 * जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 30.10.2026 (शुक्रवार)
 * मतदान तिथि: 31.10.2026 (शनिवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
 * मतगणना: 31.10.2026 (शनिवार) मतदान के तुरंत बाद
 * उपसरपंच चुनाव: 01.11.2026 (रविवार)

तृतीय चरण (Phase 3):

 * अधिसूचना: 19.10.2026 (सोमवार)
 * नामांकन तिथि: 05.11.2026 (गुरुवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
 * जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 05.11.2026 (गुरुवार)
 * मतदान तिथि: 06.11.2026 (शुक्रवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
 * मतगणना: 06.11.2026 (शुक्रवार) मतदान के तुरंत बाद
 * उपसरपंच चुनाव: 07.11.2026 (शनिवार)

चतुर्थ चरण (Phase 4):

 * अधिसूचना: 31.10.2026 (शनिवार)
 * नामांकन तिथि: 15.11.2026 (रविवार) (सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे)
 * जांच, नाम वापसी व प्रतीक आवंटन: 15.11.2026 (रविवार)
 * मतदान तिथि: 16.11.2026 (सोमवार) (सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे)
 * मतगणना: 16.11.2026 (सोमवार) मतदान के तुरंत बाद
 * उपसरपंच चुनाव: 17.11.2026 (मंगलवार)
4. जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान की तिथियाँ
 * प्रथम चरण मतदान: 23.10.2026 (शुक्रवार)
 * द्वितीय चरण मतदान: 29.10.2026 (गुरुवार)
 * तृतीय चरण मतदान: 04.11.2026 (बुधवार)
 * चतुर्थ चरण मतदान: 14.11.2026 (शनिवार)
   (समय: प्रातः 7:00 से सायं 6:00 बजे तक)
5. मतगणना एवं उच्च पदों के चुनाव की तिथियाँ
 * समस्त चरणों की मतगणना (जिला परिषद व पंचायत समिति): 20.11.2026 (शुक्रवार) प्रातः 8:00 बजे से
 * प्रधान का चुनाव: 25.11.2026 (बुधवार)
 * उप प्रधान का चुनाव: 26.11.2026 (गुरुवार)
 * जिला प्रमुख का चुनाव: 27.11.2026 (शुक्रवार)
 * उप जिला प्रमुख का चुनाव: 28.11.2026 (शनिवार)

About The Author

Related Posts