बुच्चाखेड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित
बुच्चाखेड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री विनय चौहान ने फीता काटकर किया। खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में जूनियर स्तर में मोनिश बुच्चाखेड़ी और 400 मीटर प्राथमिक स्तर मे आरिश पंजीठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल पंजीठ और बालिका वर्ग खो-खो में मवी की टीम विजय घोषित हुई।
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सुशील कुमार शर्मा ने मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री शामली गुलाब सिंह तथा हारून चौहान, नाजिम अली, गजानंद, अमित कुमार, बृजेश कुमार, नथपाल, अंकित कुमार, संजीव शर्मा, विपिन, पिंटू, सलेन्द्रमान, सुलोचना पालीवाल, इशरत जहां आदि उपस्थित रहें।