शिक्षा और रोजगार
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब खुलेंगे पदोन्नति के रास्ते
राज्य में सर्वाधिक संख्या में कार्यरत, 20 मई से शुरू होगी प्रक्रिया
Third-Grade Teachers: जयपुर। राज्य में पिछले छह सत्रों से पदोन्नति की बांट जो रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति के रास्ते खुल चुके हैं। अगले चार दिन में वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय,बीकानेर (Directorate of Secondary Education, Bikaner) से निदेशक सीताराम जाट ने सभी संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया है। Rajasthan News
इस बार सूची तैयार करने में थोड़ा फेरबदल करना बताया है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि हमेशा से पांच-पांच वर्ष के अंतराल में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार होती थी, लेकिन अब एकमुश्त सूची तैयार होगी। जिसमें अप्रेल 2022 तक नियुक्त हुए सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। उक्त सूची के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। संभाग स्तर पर वरिष्ठता सूची अगले माह की 25 मई को जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है पदोन्नति में राज्य भर में लगभग 25 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक लाभांवित होंगे। 9 दिन में करना होगा आपत्तियों का निस्तारण, निदेशालय से जिला स्तर पर तैयार की गई वरिष्ठता सूची के निस्तारण के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। निर्देशानुसार 25 मई तक शिक्षकों की अस्थाई वरिष्ठता सूची तैयार करनी होगी। जिसके बाद 25 मई तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। और 29 मई तक आपत्तियों निस्तारण कर स्थाई वरिष्ठता सूची तैयार होगी। Rajasthan News
ये रहेगा टाइम टेबल
- 20 मई : 1 अप्रैल,2022 की स्थिति में जिला स्तर पर अस्थाई सूची तैयार करना।
- 25 मई : जिले में अस्थाई वरिष्ठता सूची आपत्ति प्राप्त करना।
- 29 मई : प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर स्थाई वरिष्ठता सूची बनाकर संयुक्त निदेशक को प्रेषित करना।
- 10 जून :1 अप्रैल 2022 की स्थिति में कार्यरत शिक्षकों की मंडल स्तर पर मिश्रित अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी करना।
- 15 जून : मिश्रित अस्थाई वरिष्ठता सूची पर आपत्तियां प्राप्त करना।
- 25 जून: प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर मिश्रित वरिष्ठता सूची जारी करना।
अभी छ: सत्रों की बकाया चल रही पदोन्नति
राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठ अध्यापक पद पर सत्र:2021-22,2022-23,2023-24 2024-25,2025-26 एवं 2026-27 छ : सत्रों की पदोन्नति बकाया चल रही है। जिनमें सत्र 2021-22 की पदोन्नति सभी 9 मंडलों की हो चुकी केवल पदस्थापन शेष है । राज्य भर में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों को ना तो समय पर पदोन्नति हो रही ना ही तबादले हो रहे है। राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों अंतिम बार तबादले 2018 में भाजपा सरकार में हुए थे। उसके बाद 18 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए जिसमें लगभग 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन आए थे। शिक्ष लेकिन आज तक तबादले नहीं हुए।
अध्यापकों की पदोन्नति हेतु शिक्षा विभाग का स्वागत योग्य कदम
राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक से वरिष्ठ अध्यापकों पदों की छः सत्रों की बकाया चल रही पदोन्नतियों को जल्द पूर्ण करने के शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिससे बकाया पदोन्नति समय पर हो सकेगी।जिससे राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों को समय पर विषयाध्यापक मिल सकेंगे। Rajasthan News
मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान।