जयपुर में जब 5 बच्चों को महिला ने दिया जन्म

Published On

एक मृत पैदा हुआ जबकि एक की हालत गंभीर

शेष तीनों बच्चों को भी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है।

  • प्रसूता सांगानेर क्षेत्र की रुखसाना (25) भी स्वस्थ है।

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। जनाना अस्पताल के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में जन्में इन बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं, इनमें एक मृत पैदा हुआ जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शेष तीनों बच्चों को भी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। ये बच्चे कम वजनी हैं। प्रसूता सांगानेर क्षेत्र की रुखसाना (25) भी स्वस्थ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts