गुरुग्राम की अदालत ने पूर्व सीएम भजनलाल की बेटी व दामाद के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट

Published On

भजनलाल की दोहती को भी बनाया गया है आरोपी

  • आठ साल पहले की गई थी प्लॉट की धोखाधड़ी
  • मृत व्यक्ति का प्लॉट बेचने का है आरोप

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: आठ साल पहले प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी के मामले में यहां की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी व दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्होंने दो मृत व्यक्तियों के दो प्लॉट फर्जीवाड़े से बेच दिए थे। हरियाणा के बड़े राजनीतिक घराने की बेटी, दामाद के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट राजनीतिक, सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। Gurugram News

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016-17 में दो प्लॉट पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी व दामाद ने फर्जीवाड़े से बेच दिए थे। एक प्लॉट की कीमत दो करोड़ 42 लाख रुपये थी व दूसरे की कीमत एक करोड़ 59 लाख रुपये थी। इस प्रॉपर्टी में विकास नामक व्यक्ति ने सौदेबाजी कराई थी। जब यह प्लॉट फर्जीवाड़े से बेचा, खरीदा गया, उस समय सौदेबाजी कराने वाले विकास के पिता गुरुग्राम में जिला रेवेन्यू अधिकारी (डीआरओ) के पद पर तैनात थे। मामला जब उजागर हुआ तो इसकी जांच शुरू की गई। जांच में तथ्य मिलने पर पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में पीडि़त पक्ष के एडवोकेट प्रवीण दहिया के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोनों प्लॉट की खरीद-फरोख्त की गई। सौदेबाजी करने के बाद गरीब लोगों के नाम इसमें इस्तेमाल करके उन्हें गिरफ्तार तक करवा दिया गया। असली आरोपी मौज से घूमते रहे। ऐसा इसलिए मामला हरियाणा के एक बड़े राजनीतिक प्रभावशाली घराने का है।
उन्होंने बताया कि आरोपी रोशनी व अनूप पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी व दामाद हैं। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। Gurugram News

इस मामले में एक प्लॉट के मालिक के बेटे धर्मवीर ने पहले थाने में शिकायत की थी। वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर उसने अदालत में शिकायत देकर गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एक प्लॉट की धोखाधड़ी में रोशनी और उसकी बेटी सुरभि बिश्नोई भी आरोपी है। अदालत ने पुलिस आयुक्त को सख्त आदेश दिए हैं कि दोनों आरोपियों को पेश किया जाए।

यह भी पढ़ें:– Mohammad Azharuddin took oath: मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना राज्य के कैबिनेट मंत्री, ली शपथ

About The Author

Related Posts