Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया सीएम ऑफिस! वीडियो वायरल

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली आप आदमी पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय खाली कर दिया और लुटियंस जोन में पार्टी के सहयोगी अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में निकलकर सामने आई है। Arvind Kejriwal News

रिपोर्ट के अनुसार जारी किए गए एक वीडियो में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान उनके माता-पिता और बेटी को दूसरी कार में देखा गया। आप सदस्य अशोक मित्तल का आधिकारिक आवास मंडी हाउस के पास 5 फिरोजशाह रोड पर है, जोकि अब अरविंद केजरीवाल का वर्तमान पता होगा। उल्लेखनीय है कि मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें सेंट्रल दिल्ली में बंगला आवंटित किया गया है। Arvind Kejriwal News

Voter ID Card: ”अब घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड”

About The Author

Related Posts