पीड़ित किसानों के बीच पहुंची भाजपा नेत्री, बांटा दर्द

Published On

कैराना। मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह तथा पूर्व जिंप सदस्य अनुज चौहान यमुना खादर क्षेत्र के गांव सहपत में पहुंचे। जहां पर उन्होंने तटबंध टूटने के कारण निकटवर्ती किसानों के खेतों में यमुना के पानी से हुए नुकसान की जानकारी ली।

भाजपा नेत्री ने प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक से फोन पर वार्ता करके खादर क्षेत्र में यमुना के पानी से हुए नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने राज्यमंत्री से यमुना तटबंध को सुदृढ कराने तथा पीड़ित किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने के बारे में भी कहा। इस दौरान संजय चेयरमैन, प्रमोद प्रधान, राजदीप चौहान, नीरज कुमार, अनिल प्रधान, नरेश मास्टर, अक्षय चौहान, रवि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts