ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, पोती गंभीर

Published On

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दंपति की मौत हो गयी और उनकी पोती गंभीर रुप से घायल हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उदयपुरा के खदोन गांव निवासी भोजराज लोधी (55), उनकी पत्नी ताराबाई (50) एवं पोती फूलवती (11) के साथ कल मोटर साइकिल से नर्मदा नदी के बरमान स्नान करने के लिए जा रहे थे। उसी समय सडक मार्ग क्रास करते समय करेली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ताराबाई की करेली अस्पताल में मौत हो गयी और भोजराज ने जिला अस्पताल लाए समय दमतोड़ दिया। घटना में गंभीर रुप से घायल पोती फूलवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts