शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों हेतु वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम जागरूकता सत्र आयोजित

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में आज अध्यापकों के लिए वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) एवं साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन नित्या अग्रवाल एवं नारायणी अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत एवं कोऑर्डिनेटर कृति शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता सत्र शिक्षकों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर जीवन दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। Mirapur News

सत्र के दौरान वक्ताओं ने अध्यापकों को नियमित बचत, सही निवेश योजनाओं एवं वित्तीय अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। साथ ही बजट बनाने, अनावश्यक खर्च से बचने तथा आपातकालीन फंड तैयार रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराध से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाली धोखाधड़ी तथा बैंकिंग साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सभी को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी, जानकारीपूर्ण एवं व्यावहारिक बताया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा नित्या अग्रवाल एवं नारायणी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– पुलिस को डायल 112 पर झूठी सूचना दी तो हो सकती है एक साल की जेल

About The Author

Related Posts