सीईएल मिनी रत्न से महारत्न की और अग्रसर, हरित ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि :डॉ जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने  किया सीईएल में 200 मेगावाट सोलर मॉड्यूल प्लांट राष्ट्र को समर्पित 

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे शहर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में बुधवार को 200 मेगावाट पीक (MWp) क्षमता वाले अत्याधुनिक सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस संयंत्र का शुभारंभ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।

यह संयंत्र समझौते के एक वर्ष से भी कम समय में पूर्ण रूप से संचालन हेतु तैयार हो गया है, जिसमें सफल ट्रायल रन और परीक्षण शामिल हैं। नई इकाई पूर्व सोलर निर्माण क्षमता की तुलना में लगभग दस गुना बड़ी है, जो संस्थान की दक्षता और तेज क्रियान्वयन क्षमता को दर्शाती है।सीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि यह परियोजना अत्यंत कम लागत में स्थापित की गई है और इससे संस्थान को दीर्घकालिक स्थिर आय प्राप्त होगी। संयंत्र के संचालन एवं विपणन की जिम्मेदारी मुलकती इन्फ्रारा को सौंपी गई है, जिससे नियमित राजस्व सुनिश्चित होगा।

उद्घाटन अवसर पर मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीईएल की हालिया संस्थागत और वित्तीय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने लाभप्रदता, आरक्षित निधियों और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने कहा कि सीईएल अब पुनः विकास के मजबूत पथ पर अग्रसर है और मिनीरत्न का दर्जा इसकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सीईएल अब नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ डेटा सेंटर, वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और इलेक्ट्रॉनिक व डिफेंस टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में भी विस्तार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मिनी रत्न से महारत्न की और अग्रसर हो रही है। इन क्षेत्रों में भविष्य में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक वृद्धि की संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में सीएसआईआर, डीएसआईआर, एनआरडीसी, विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों, स्टार्टअप्स और अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, सरिता कौल, कार्यकारी निदेशक (ओएंडजीए ), सत्यम सिंह, महाप्रबंधक (बीड़ी एन्ड सीसी ), आर.के. गर्ग, महाप्रबंधक (एचआर ), कृष्ण वीर सिंह चौधरी (जन संपर्क अधिकारी), अनुपम त्यागी, महाप्रबंधक (आरबीडी), पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त),  भट्टाचार्य, महाप्रबंधक,  दर्पण तथा   साधन, महाप्रबंधक (एसवीपी ) और  सीईएल के पूर्व सीएमडी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Ghaziabad News

About The Author

Related Posts