तीन दिन बाद भी यमुना में डूबे युवक का सुराग नही, तलाश जारी

Published On

एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में लगातार दूसरे दिन भी यमुना नदी में चलाया सर्च अभियान

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तीन दिन पूर्व यमुना नदी में डूबे राजस्थानी युवक का कोई सुराग नही लगा है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने डूबे युवक की तलाश में लगातार दूसरे दिन भी यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। हालांकि दिनभर के सर्च अभियान के बाद भी कोई सफलता हाथ नही लगी है। Kairana News

विगत शनिवार को प्रातः करीब साढ़े 11 बजे राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर की तहसील शाहपुरा के गांव गोविंदपुरा बासडी निवासी रामेश्वर मीणा(26) सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलकर यमुना में समा गया था। युवक अपने दोस्तों के साथ में अमावस्या का भोग चढ़ाने के लिए यमुना नदी पर आया था। हादसे के बाद से ही युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। विगत सोमवार को गाजियाबाद से इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फ़ोर्स(एनडीआरएफ) की आठवीं बटालियन की आठ सदस्यीय टीम ने युवक की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी थी। Kairana News

प्राइवेट गोताखोरों के भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए जाने के बावजूद यमुना में डूबे युवक का कोई अता-पता नही है। यमुना में सामान्य से अधिक पानी बहने की वजह से भी गोताखोर डूबे युवक तक नही पहुंच पा रहे है। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को भी युवक की तलाश में यमुना नदी में कई घंटे सर्च अभियान चलाया, लेकिन परिणाम शून्य रहा। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार का कहना है कि युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम के द्वारा यमुना नदी में कई घंटे सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नही मिली है।

यह भी पढ़ें:– बोधगया में गूंजा उत्तर प्रदेश और राजस्थान का डंका: अजय प्रमुख 

About The Author

Related Posts