दो दिवसीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भव्य समापन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का गुरुवार को अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सफल समापन हुआ। विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर श्रेणी–1 एवं श्रेणी–2 के मुकाबले आयोजित किए गए थे।

वहीं, द्वितीय दिवस पर प्रतियोगिता ने और अधिक रोचक रूप धारण किया, जब श्रेणी–3 एवं श्रेणी–4 के मुकाबले संपन्न हुए। श्रेणी–3 में कड़े संघर्ष के बाद ऑक्सफोर्ड हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि हार्वर्ड हाउस उपविजेता रहा। इसी प्रकार श्रेणी–4 में हार्वर्ड हाउस ने शानदार बौद्धिक प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑक्सफोर्ड हाउस उपविजेता घोषित हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। Kairana News

इस गरिमामय समारोह में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी बताया।

यह भी पढ़ें:– Traffic Challan: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के किए चालान

About The Author

Related Posts