दहेज हत्या में वांछित सास-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने दहेज हत्या (Dowry Death) के मामले में वांछित चल रहे सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस मामले में नामजद मृतका के पति को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध से सम्बंधित मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या में वांछित चल रहे सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। Kairana News

गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता जगवीर व मूर्ति निवासीगण ग्राम मवी बताया गया है। आरोपी आपस में पति-पत्नी बताए गए है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। विदित रहे कि इसी वर्ष अगस्त माह में क्षेत्र के गांव मवी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने विवाहिता के पति पीयूष समेत सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसकी विवेचना सीओ कैराना कर रहे है। पुलिस मृतका के पति को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana News

About The Author