सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला पुलिस ने जेल भेजा

Published On

मीरापुर। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील फोटो वायरल करने व अपहरण करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो भाईयों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इन मुकदमें में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौहल्ला मुश्तर्क निवासी शाहरूख पुत्र इकराम ने कस्बे की एक युवती का अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था इसके बाद शाहरूख के भाई अफसर ने विदेश से फोन पर युवती परिजनो को युवती का अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:– ऐसी गलती ना करे जानलेवा हुई अंगीठी: संगरूर में दम घुटने से 5 लोगों की मौत

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर दोनो भाईयों के विरूद्ध 10 दिसम्बर 2022 को मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से आरोपी शाहरूख फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी शाहरूख को मौहल्ला मुश्तर्क से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी शाहरूख ने इसी युवती साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था जिसका मुकदमा दर्ज हो गया था। पुलिस ने शाहरूख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसका मुकदमा अभी अदालत में विचाराधीन है जबकि शाहरूख जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts