सत्येंद्र जैन फिर संभालेंगे कामकाज

Published On

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन सोमवार से अपना कामकाज फिर संभालेंगे। सत्रह जून को कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जैन स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में जैन के प्रभार वाले सभी मंत्रालयों का अतिरिक्त कार्यभार उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट किया , “ हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन तंदरुस्त हो गए है। वह आज अपना कामकाज संभालेंगे। सत्येन्द्र का वापस काम पर लौटने पर स्वागत और शुभेच्छा।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts