सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई

Published On

मीरांपुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चो ने जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य कर सबका मन मोहा। प्रधानाचार्य सजी वर्गिस ने श्रीकृष्ण भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कान्हा को झूला झुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत रंगारंग माहौल बनाया। Miranpur News

छोटे-छोटे बच्चे ने राधा तथा कृष्ण के वस्त्रों में सजकर कृष्ण भजनों पर नृत्य कर सबका मन मोहा और श्रीकृष्ण भगवान को याद किया। विद्यालय प्रवक्ता राजपाल आर्य ने भी श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के बारे में विस्तार से बताया संस्कृत श्लोक के माध्यम से उन्होंने भागवत गीता पर अपने विचार रखें। प्रधानाचार्य ने श्री कृष्ण जी के जन्म पर प्रकाश डालते हुए कहा हमें श्रीकृष्ण भगवान के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। सबके साथ प्रेम का व्यवहार अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम से मनुष्य अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर सकता है। Miranpur News

श्री कृष्ण इस संसार में प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए ही अवतरित हुए थे। हमें गीता के उपदेशों का सार्थक भाव से पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक दीपक योगी, जोगिंदर नागर, विपिन, वंशिका, अपेक्षा, आरवी साजमा, हर्षी, हरकीरत और काव्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा। कार्यक्रम आरती वंदना के साथ संपन्न हुआ तत्पश्चात विद्यालय में प्रसाद वितरण हुआ। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– जिला स्तरीय खेलों में प्रताप स्कूल ने 304 पदकों पर किया कब्जा

About The Author

Related Posts