शिक्षा और रोजगार
Hapur encounter: हापुड़ मुठभेड़ में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कुख्यात शूटर ढेर
Hapur encounter: नोएडा / हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार की देर रात एक महत्वपूर्ण पुलिस अभियान के दौरान एक कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में मारा गया। यह संयुक्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) (नोएडा इकाई) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई। Hapur News
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल अपराधी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान नवीन कुमार, पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य था और एक प्रशिक्षित शूटर के रूप में कार्य कर रहा था।
कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका था नवीन
नवीन, लॉरेंस बिश्नोई के निकट सहयोगी और कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) समेत लगभग 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली की अदालतों से उसे दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।
एसटीएफ और स्पेशल सेल को नवीन की मौजूदगी की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो नवीन ने खुद को घिरा देख पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मुठभेड़ को पुलिस अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार प्रयासरत है। Hapur News
SPO Suicide: एसपीओ ने पीया कीटनाशक! फतेहाबाद सिटी थाना में थी ड्यूटी