गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दस-दस हजार रुपये के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कोतवाली पुलिस ने विगत दिनों कस्बे के विभिन्न मोहल्ला निवासी पांच लोगों के विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया था, जिसमें से एक आरोपी अंसार निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना को पुलिस ने विगत 23 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही थी। Kairana News

इसी क्रम में सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने पानीपत बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट से गैंगस्टर के मामले में नामजद साबू कुरैशी निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना, मेहरबान निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना व शाहिद कुरैशी निवासी मोहल्ला सुंदरनगर कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हालांकि मामले में गैंग लीडर बनाए गए आरोपी आफताब उर्फ ताबू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।Kairana News

यह भी पढ़ें:– गगनदीप कौर पायलट बनकर गांव किला भरीआं लौटी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

About The Author

Related Posts