आंखों की रोशनी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Published On

पुलिस ने जताई घटना से अनभिज्ञता

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक अधेड़ उम्र की महिला ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। (Bulandshahr) घटना के समय महिला घर में अकेली थी और परिजन खेतों में काम करने गए हुए थे। महिला द्वारा फांसी लगाकर जान दिये जाने की खबर से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन धमकी, मांगा खून के बदले खून, पूर्व सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज

बताया जाता है कि लगभग छः महीने पहले मृतका की आंखों की रोशनी चली गई थी तभी से महिला अवसाद से ग्रस्त चली आ रही थी। इसी के चलते महिला ने खुदकुशी कर ली है। (Aurangabad) मायके वालों की रजामंदी पर मृतका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts