पिकअप सवार अज्ञात चोर एक भैंस और उसका बच्चा जबरन चोरी कर हुए फरार

Published On

शोर मचाने पर दी गोली मारने की धमकी | Bulandshahr News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Aurangabad News: पिकअप सवार आधा दर्जन अज्ञात चोर एक किसान के घेर में बंधी एक भैंस और उसका बच्चा जबरन खोल कर फरार हो गये। पीड़ित किसान ने चोरों को ललकारने और शोर मचाने का प्रयास किया तो चोर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। Bulandshahr News

शनिवार की सुबह में लगभग तीन बजे कस्बे के मौहल्ला मुरादनगर में पदम सिंह पुत्र टुक्की के घेर पर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने घेर में बंधी एक भैंस और उसका बच्चा जबरन खोल कर ले गए। चोर पिकअप गाड़ी से आये थे और उसी में पशुओं को भरकर ले गए। चोरों को पशुओं को गाड़ी में भरकर ले जाते देख पदम ने उनको ललकारा तो चोरों ने तमंचा निकाल कर गोली मार देने की धमकी देते हुए पिकअप में सवार होकर भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंँचकर चोरों को तलाशा लेकिन चोर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा कृषि मंत्री कंवरपाल ने पीएम मोदी के बारे में कह दी ये बड़ी बात…

About The Author

Related Posts