जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव इस्सापुर खुरगान में साढ़े दस माह पूर्व घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विगत वर्ष 04 मार्च को असलम निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान ने गांव के ही इन्सार व उसके साथियों पर घर में घुसकर अपने भाई अफसर व भतीजी शाइस्ता के साथ में गाली-गलौच, मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। Kairana News

इसी क्रम में एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत खादर क्षेत्र की दभेड़ी खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर घटना के बाद से वांछित चल रहे आरोपी राशिद निवासी ग्राम रतौंध थाना झिंझाना को कस्बे के बाईपास पर स्थित भूरा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में नामजद कराए गए आरोपी इन्सार व इस्तकार को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें:– Congress: जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी का अभिनंदन

About The Author

Related Posts