महिला की हत्या की गयी थी, आरोपी की तलाश जारी

Published On

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के इटवाहीरालाल गांव में दो दिन पहले एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के बारे में पता लगा लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बयालीस वर्षीय महिला सावित्री का दो दिन पहले खेत में शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कल रात हटा थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज कर गांव के ही देवेंद्र अहिरवार नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार हत्या का ठोस कारण भी पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts