कैराना में यमुना के जलस्तर में 65 सेंटीमीटर की वृद्धि

Published On

शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 30,321 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में यमुना के जलस्तर में 65 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, शुक्रवार को हथिनीकुंड बैराज से 30,321 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। Kairana News

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला निरन्तर जारी है। बैराज से प्रवाहित किये जा रहे पानी से शुक्रवार को कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 65 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार प्रातः आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 228.64 मीटर से बढ़कर 229.29 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 30,321 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। जबकि इससे पूर्व प्रातः आठ बजे 21,272 क्यूसेक जल यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। बैराज से छोड़ा गया पानी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा। Kairana News

इस पानी से यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में खतरे की कोई आशंका नही है। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार शाम चार बजे अधिकतम 30,321 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। इस पानी से क्षेत्र में यमुना के बहाव में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि यमुना का जलस्तर बढ़ने से फिलहाल खतरे की कोई बात नही है। यमुना ब्रिज पर लगे सूचकांक के अनुसार क्षेत्र में चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बारिश से कचहरी परिसर जलमग्न, वकीलों के चैंबर में घुसा पानी

About The Author

Related Posts