हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चोरी हुई बाइक...

    चोरी हुई बाइक व बैट्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: चोरी हुई बाइक व बैट्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई बाइक व बैट्रा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

    विगत 30 अगस्त को वीरेन्द्र निवासी ग्राम पंजीठ ने अपनी बाइक तथा 10/11 सितंबर की रात्रि संदीप कुमार निवासी मोहल्ला आर्य़पुरी कस्बा कैराना ने बैट्रा चोरी होने के सम्बंध में स्थानीय कोतवाली पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी हुई बाइक व बैट्रा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता सौरभ निवासी ग्राम शामली-शामला बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Gurdaspur Road Acciden: कलानौर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ हादसा, मंत्री सुरक्षित