हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश पानीपत की अंस...

    पानीपत की अंसल सुशांत सिटी के जीनियस क्रिएटर्स एकेडमी के छात्र छाए

    Panipat News
    पानीपत की अंसल सुशांत सिटी के जीनियस क्रिएटर्स एकेडमी के छात्र छाए

    पानीपत। अंसल सुशांत सिटी स्थित जीनियस क्रिएटर्स एकेडमी (Genius Creatures Academy) के छात्रों ने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पानीपत शहर का नाम रोशन किया है। Panipat News

    अंग्रेज़ी ओलंपियाड में अकैडमी की छात्रा हिनाया कत्याल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थानप्राप्त किया, जबकि अन्वी सचदेवा ने अंतरराष्ट्रीय द्वितीय स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की। वहीं प्रियांशी, शिवाय, कियान और तुषा, अर्धदीप ने भी बेहतरीन रैंक प्राप्त कर अकैडमी की सफलता में योगदान दिया। मैथ्स ओलंपियाडब में सनाया कत्याल और अनन्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा वियान और आरवी सहित अन्य छात्रों ने भी सराहनीय रैंक प्राप्त की।

    अकैडमी के संस्थापक डॉ. अमन चावला और डॉ. नीति अरोड़ा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि Genius Creatures Academy का लक्ष्य बच्चों में कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, आत्मविश्वास और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत नींव तैयार करना है। Panipat News