एथलेटिक्स में भी छाए शाह सतनाम जी बॉयज व गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ी

Sirsa
  • एमएसजी भारतीय खेल गांव में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
  • 5000 मीटर वॉक दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की मन्नू रही प्रथम

सच कहूँ/सुनील वर्मा
सरसा। मंगलवार को एमएसजी भारतीय खेल गांव (MSG Bhartiya Khel Gaon) में दो दिवसीय जिलास्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका शुभारंभ सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार, सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरबंस सिंह ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अनेक एथलेटिक्स मुकाबले हुए। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एथलेटिक्स में भी अन्य खेलों की भांति शाह सतनाम जी बॉयज व गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का लौहा मनवाया। सर्वप्रथम लड़के व लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ कराई गई। अंडर-19 आयु वर्ग लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में बड़ागुढां ब्लॉक का सुखपाल सिंह प्रथम व नाथूसरी चोपटा ब्लॉक का अजय द्वितीय रहा। इसी आयु वर्ग की लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में रानियां ब्लॉक की पायल प्रथम व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की हेवनदीप कौर द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के आयोजन में कन्वीनर चरणजीत सिंह रोड़ी, केवल सिंह मॉडल स्कूल सरसा, जगदेव सिंह पीजीटी फिजिकल एजुकेशन सहित अन्य प्रशिक्षकों ने योगदान दिया।

Sirsa

लॉन्ग जंप में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का अशमीत रहा प्रथम

अंडर-17 आयु वर्ग के लॉन्ग जंप में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के अशमीत सिंह ने पहला, माता हरकी देवी ओढां के सुरेन्द्र सिंह ने दूसरा व झोरडरोही स्कूल के गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के शॉटपुट में नचिकेतन स्कूल ऐलनाबाद के हंसदीप सिंह ने पहला तथा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के गुरबाज सिंह व इसी स्कूल के गुरप्रीत ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का साहिल बाबू ने पहला व बड़ागुढ़ा के पवन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 5000 मीटर वॉक दौड़ में सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद का लक्ष्या गोदारा प्रथम, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का कमल द्वितीय व नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का गौरव तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 लॉन्ग जंप में बणी स्कूल का रवि कुमार, नचिकेतन पब्लिक स्कूल का नीरज कुमार व शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का हरप्रीत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग के शॉटपुट में सतगुरु प्रताप सिंह स्कूल का अबजीत सिंह पहले व शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का हरमन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का आन्नद कुमार प्रथम रहा।

शॉटपुट में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की जपनीत कौर रही प्रथम

अंडर-19 आयु वर्ग लड़कियों के शॉटपुट में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की जपनीत कौर ने पहला व एनपीएस ऐलनाबाद की कर्मवीर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 लड़कियों के लॉन्ग जंप में रुपावास स्कूल की सलोनी, आरपीएस खैरेकां की हरजीत कौर व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की सुखप्रीत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 शॉटपुट में एसवीएस अरनियांवाली की किरण ने पहला, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खुशी इन्सां ने दूसरा व सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद की अलिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 3000 मीटर वॉक दौड़ में मम्मडखेड़ा की कविता देवी प्रथम, सीआरडीएवी ऐलनाबाद की पूजा द्वितीय व शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की नवजोत इन्सां तृतीय स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की गरिमा ने पहला, बालाजी कान्वेंट स्कूल हरीपुरा की सारिका ने दूसरा व आरोही स्कूल खारीसुरेरां की काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 5000 मीटर वॉक दौड़ में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की मन्नू प्रथम व इसी स्कूल की हेवनदीप तृतीय स्थान पर रही।

खिलाड़ियों ने पूज्य गुरु जी को दिया जीत का श्रेय

शाह सतनाम जी गर्ल्स व बॉयज स्कूल के विजेता खिलाडिय़ों को गर्ल्स स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. शीला पूनियां व बॉयज स्कूल के प्रिंसीपल आरके धवन इन्सां ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने खिलाडिय़ों की सफलता का पूरा श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और उनके द्वारा खिलाड़ियों को बताए गए खेल संबंधी टिप्स को दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।