हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home रंगमंच तेलुगू अभिनेत...

    तेलुगू अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का निधन

    Jaya Prakash Reddy

    हैदराबाद। तेलुगू अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। वह तेलुगू फिल्मों में खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर थे। अभिनेता के निधन से पूरी दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उनके परिवार वालों ने बताया कि अभिनेता को बाथरूम में दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े थे और हृदयाघात से निधन हो गया। तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- आज भी एक अरब लोग पढ़-लिख नहीं सकते

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।