बैंकॉक (एजेंसी)। थाईलैंड में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट और प्रमुख कॉल सेंटर घोटाला नेटवर्क से जुड़ी 10 अरब बाट (31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने एवं फ्रीज करने का आदेश दिया है। “अंतर्राष्ट्रीय घोटालेबाजों को जड़ से उखाड़ फेंकना” विषय पर बुधवार को आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने इस बात पर बल दिया कि सरकार संदिग्धों की सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना कानूनी कार्रवाई करेगी। थाई पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय घोटाला सिंडिकेटों से 10.165 अरब बाट से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लक्जरी कारें, नौकाएं, बैंक खाते और भूखंड शामिल हैं। इस बीच, 42 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें से 29 को अब तक गिरफ़्तार किया गया है। इन संदिग्धों पर संगठित अपराध, धोखाधड़ी और धनशोधन जैसे अपराधों में आरोप है।
ताजा खबर
विदेश से जानकार बनकर 23 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पूछताछ के लिए लि...
पंजाब सीएम मान ने पंजाब व नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने व निवेश बढ़ाने पर दिया जोर
चंडीगढ़ (सच कहूँँ न्यूज)। ...
Kidnapping Case: तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में सगे भाई-बहन गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Census Training: तहसील मुख्यालय पर दूसरे दिन भी दिया जनगणना का प्रशिक्षण
20 अप्रैल से चार मई की अव...
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
किसान, मजदूर व आढ़ती परेश...
Yamunanagar Police: यमुनानगर पुलिस ने शातिर चोर हीरा पहाड़ी किया काबू, लिया रिमांड पर
यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)...
नवागत एसडीएम का शिक्षकों ने बुके भेंट करके किया स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पालघर (एजेंसी)। Maharasht...















