Ambala में आरोपियों ने पुलिस की कर दी पिटाई

Ambala

अम्बाला। हरियाणा के अम्बाला से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के Ambala में आरोपियों ने police पर ही हमला बोल दिया। हमले में 3 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं। दरअसल, पुलिस झगड़े की सूचना पर नन्यौला अनाज मंडी पहुंची। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तुरंत हमलावरों ने र्इंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। यह घटना बुधवार रात की है।

क्या है मामला

रिपोर्ट के अनुसार, डायल-112 की गाड़ी पर इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल रोहताश कुमार, स्पेशल पुलिस आॅफिसर ध्यान सिंह और ड्राइवर गोपाल बुधवार रात चौड़मस्तपुर ड्यूटी पर तैनात थे। रात साढ़े 11 बजे डायल-112 से शिकायत मिली कि नन्यौला अनाज मंडी में 3-4 बंदे शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम अनाज मंडी पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि वे तुरंत अनाज मंडी पहुंचे। यहां 50-60 प्रवासी मजदूर आपस में लड़-झगड़ रहे थे। जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो वह हाथापाई और मारपीट पर उतारु हो गए। यही नहीं, हमलावरों ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी।