हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प जिस विमान में जा रहे थे अचानक आई खराबी, मचा हड़कंप

    Washington
    Washington अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प जिस विमान में जा रहे थे अचानक आई खराबी, मचा हड़कंप

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान एयर फोर्स वन मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ‘तकनीकी खराबी’ आने के कारण संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट आया। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप विश्व आर्थिक मंच 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे। व्हाइट हाउस त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने सोशल मीडिया पर कहा, “उड़ान भरने के बाद एएफ1 के क्रू सदस्यों ने विमान में तकनीकी खराबी का पता लगाया। पूरी सावधानी बरतते हुए, एएफ1 संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट रहा है। राष्ट्रपति और उनकी टीम दूसरे विमान में सवार होकर स्विट्जरलैंड की यात्रा जारी रखेंगे।”

    अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित एयर फोर्स वन लंबे समय से राष्ट्रपति पद का प्रतीक रहा है। बोइंग 1943 से राष्ट्रपति के परिवहन के लिए विशेष रूप से ‘कॉन्फिगर’ किए गए विमानों की आपूर्ति कर रहा है। ट्रम्प की यह यात्रा ग्रीनलैंड को हासिल करने के अमेरिकी प्रयास को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।