हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तमंचे के साथ ...

    तमंचे के साथ युवक को रील बनाना पड़ा महंगा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: तमंचे के साथ युवक को रील बनाना पड़ा महंगा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: युवक को अवैध तमंचे के साथ में रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। Kairana News

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता समीर कुरैशी निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। विदित रहे कि एक दिन पूर्व पकड़े गए युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें आरोपी युवक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ कुर्सी पर बैठकर मूंछों पर ताव देता हुआ नजर आ रहा था। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पंजाब सरकार की खेतों को नहरी पानी पहुंचाने की बड़ी पहल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here