हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश बारिश ने प्रश...

    बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावो की खोल दी पोल, शहर में कई जगह हुआ जलभराव

    Kaithal
    Kaithal बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावो की खोल दी पोल, शहर में कई जगह हुआ जलभराव

    कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन| प्रदेश के साथ साथ कैथल जिले में भी मानसून ने दस्तक दे दी है | मानसून सक्रिय होने के चलते बीते दो तीन दिन से कैथल में मौसम बदला हुआ है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हो रही है | बुधवार को भी सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो गयी और लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं इस बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। हालाँकि यह बारिश इतनी तेज नहीं थी लेकिन फिर भी शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।शहर की कई निचली कालोनियों में पानी भर गया।

    सुबह हुई वर्षा के कारण नानकपुर कॉलोनी खुराना रोड पर सड़क पानी से लबालब भर गयी | करनाल रोड पर अमन अस्पताल के आस पास के एरिया में सड़क पर पानी जमा हो गया जिसके चलते अस्पताल आने जाने वाले मरीजो को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा | शहर में अब भी कई जगह ऐसी है जहां नाले बंद नजर आए और बारिश के बाद यहाँ के लोगो को जलभराव का सामना करना पड़ा | शहर के साथ लगते पट्टी अफगान गाँव में पानी निकासी के लिए बनाई गयी नालियां घास फूस उगने से बंद पड़ीहुई है जिसके कारण गाँव की गलियो में पानी ही पानी नजर आया | इसके अलावा चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, माडल टाउन जींद रोड, माता गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, छात्रावास रोड, रेलवे रोड, जनकपुरी कालोनी में भी जलभराव हो गया, जिससे लोग परेशान नजर आए|

    तापमान में आई गिरावट

    बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिसके चलते जिलावासियो को उमस से राहत मिली | बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली | मौसम विभाग के अनुसार आगामी 29 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 28 जून तक जिले में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री बना रहने की सम्भावना है।

    बारिश से धान रोपाई कार्य को मिलेगी तेजी

    जिले में बारिश होने से अब धान रोपाई के कार्य में तेजी आ रही है। किसान राजेन्द्र , सत्यवान , राममेहर ने बताया कि वर्षा होने से धान रोपाई का काम तेजी से चलने लगेगा | दो तीन दिन से लगातार वर्षा हो रही है जिसके चलते किसान जल्दी जल्दी धान रोपित करने में लगे हुए है | बारिश से किसानो को धान लगाने में फायदा हो रहा है। पानी की मात्रा कम खर्च हो रही है। खेत जल्दी तैयार हो रहे है | बता दे कि 15 जून से धान रोपाई का कार्य शुरू हो चूका है और कैथल जिले में 4 लाख एकड़ में धान की फसल लगाई जानी है |

    आगामी दिनों में वर्षा की संभावना : डॉ रमेश वर्मा

    कैथल के कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि जिले में मानसून सक्रिय हो गया है | आगामी दो- तीन दिनों में भी वर्षा होने की पूरी सम्भावना है | धान की फसल की रोपाई के लिए मौसम अनुकूल है। वर्षा होने पर किसान रोपाई करें। 29 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।