हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश Agniveer Recr...

    Agniveer Recruitment: दूसरे चरण की भर्ती अब इस तारीख को होगी, तिथि में हुआ बदलाव

    Agniveer Recruitment
    Agniveer Recruitment: दूसरे चरण की भर्ती अब इस तारीख को होगी, तिथि में हुआ बदलाव

    Agniveer Recruitment:  चंबा (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत कांगड़ा और चंबा जिला से प्रथम चरण मे अग्निवीर सामान्य ड्यूटी 6,246 ,अग्निवीर तकनीकी 151, अग्निवीर कार्यालय सहायक-स्टोर कीपर तकनीकी- 129 , अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास 35 और अग्निवीर ट्रेड्समेन 8वीं पास -छह उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ हैं। अग्निवीर भर्ती दुसरे चरण की प्रक्रिया 28 जून से आठ जुलाई 2024 तक युथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला मे निर्धारित किया गया है। दूसरे चरण के लिए सभी चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक गतिविधि राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित होने के वजह से भर्ती तिथि पुनर्निर्धारित दिनांक 27 जून से आठ जुलाई तक किया गया है। भर्ती निदेशक ने यह भी बताया कि उम्मीदार अपना प्रवेश पत्र ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तिथि व स्थान पर समय पर पहुंचे। भर्ती स्थल युथ सर्विस हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला मे कोई बदलाव नही किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here