Weight Loss Grains: एक्सरसाइज करके भी नहीं हो रहा कम पेट, ये अनाज घटाएंगे कुछ ही दिनों में आपका वेट

Weight Loss Grains
Weight Loss Grains: एक्सरसाइज करके भी नहीं हो रहा कम पेट, ये अनाज घटाएंगे कुछ ही दिनों में आपका वेट

Weight Loss Grains: आज के दौर में गलत खानपान और स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद भी वजन कम करने में नाकाम रहते हैं। वजन काफी बढ़ गया है, शरीर भद्दा लगने लगा है। हर दिन जिम में घंटों पसीना बहाकर भी वजन कम नहीं हो रहा है तो इसके लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम दिनभर में बहुत सी ऐसी चीजें खाते हैं, जो हमारे शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने में सहायक होती हैं। बता दें कि हम जिस गेहूं की रोटी खाते हैं, उसमें ग्लूटेन की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जिसके कारण आपका वजन बढ़ भी सकता है और तो और गेहूं में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने से ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप इन सबसे बचना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में गेहूं की बजाय 5 अन्य अनाज को शामिल करना होगा जिससे कुछ ही दिनों में आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं वो कौन-से अनाज हैं जिनको खाने से आपका वजन कम हो सकता है।

Weight Loss Grains
Weight Loss Grains: एक्सरसाइज करके भी नहीं हो रहा कम पेट, ये अनाज घटाएंगे कुछ ही दिनों में आपका वेट

मक्का: गेहूं को छोड़कर अगर आप मक्के से बनी चीजों का सेवन करेंगे तो आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। दरअसल, मक्के में काबोर्हाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसमें आयरन, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं मक्का ग्लूटेन फ्री होने के चलते वजन कम करने के लिए बेहतरीन अनाजों में शुमार होता है।

Skin Tightening Tips: चेहरे की त्वचा करनी है अगर टाइट, तो इन घरेलू नुस्खों की च्वॉयस होगी राइट, इस्तेमाल करके देखें, फर्क साफ नजर आएगा!

बाजरा: बता दें कि बाजरे में भी ग्लूटेन जीरो होता है। बजाय इसके इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसी कारण से बाजरे से बनी चीजों का सेवन करने से पेट ज्यादा समय तक भरा-भरा सा रहता है। इससे क्या होगा कि आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

जौ: इसमें हाई फाइबर होता है, जो लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता। इसमें पाए जाने वाले सेलेनियम, कॉपर, ट्रिप्टोफैन, मैंगनीज, सोडियम जैसे पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपनी दिनचर्या में जौ की रोटी एड कर लें तो यह आपके वजन को घटाकर आपको फिट बना सकती है।

ज्वार: पौष्टिक गुणों से भरपूर ज्वार भी काफी फायदेमंद अनाज है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स गेहूं से काफी कम होता है। अगर वजन को तेजी से कम करना है तो ज्वार से बनी रोटी, दलिया और दूसरी चीजें खानी चाहिए, वजन तेजी से कम हो सकता है।

रागी: दक्षिण भारत में पाया जाने वाला अनाज रागी में प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन प्रचुर मात्रा में विद्यमान होते हैं। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी गेहूं से निचले स्तर पर होते हैं। इससे बनी चीजें खाने से वजन तेजी से कम हाने के साथ-साथ शरीर को विभिन्न लाभ भी प्राप्त होते हैं।