हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश कहीं जानलेवा ...

    कहीं जानलेवा न बन जाए इस बार गर्मी

    Hot Winds, Summer Session

    फरवरी माह ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

    नई दिल्ली। फरवरी का महीना चल रहा है। अक्सर देखने में आता है कि होली के पर्व तक सर्दी अपना अहसास कराती है। लेकिन इस बार मौसम अलग ही करवट लेता दिख रहा है। गर्मी ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दिल्ली में फरवरी महीने का 14 सालों का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। सफदरजंग बेस स्टेशन स्टेशन पर सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पीतमपुरा और नजफगढ़ में तो पारा 33.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल सितंबर महीना 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ लगभग दो दशकों में सर्वाधिक गर्म रहा था।

    अक्टूबर इसके बिल्कुल उल्टा रहा जब 58 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उस महीने औसत न्यूनतम तापमान केवल 17.2 डिग्री दर्ज हुआ। नवंबर में उससे भी पुराना रिकॉर्ड टूट गया। औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा जो कि 1949 के बाद सबसे कम था। दिसंबर का महीना पिछले 15 साल में सबसे ठंडा साबित हुआ। जनवरी में भी ठंड जारी रही। पिछले महीने शीतलहर वाले 7 दिन दर्ज किए गए जो 2008 के बाद सबसे ज्यादा रहे। फरवरी में फिर मौसम गर्मी में चरम पर पहुंच रहा है।

    आईएमडी के वैज्ञानिक और रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के हेड कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 14 साल में फरवरी में इतना अधिक गर्म दिन नहीं देखा गया। इससे पहले 2006 में 26 फरवरी को 34.1 डिग्री तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना था। उस दिन को छोड़ दें, तो 1993 से अब तक का यह फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन है। 17 फरवरी 1993 को तापमान 33.9 डिग्री तक पहुंच गया था। चिंताजनक पहलू ये है कि पिछले पांच दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस साल फरवरी में यह तीसरा दिन है, जब तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। जबकि 2006 में 11 दिन फरवरी का तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।