हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    अमेरिका में एक दिसंबर तक कोरोना से हो सकती है तीन लाख लोगों की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में एक दिसंबर तक इसके संक्रमण के कारण करीब तीन लाख लोगों की मौत हो सकती है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन विभाग के स्वास्थ्य मूल्यांकन संस्थान ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है।विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिका में एक दिसंबर तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच सकती है।

    यदि लोग मास्क पहनने, शारीरिक दूरी जैसे अन्य आवश्यक नियमों का पालन करें तो करीब 70 हजार लोगों की जान बच सकती है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,60,000 के करीब पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 48 लाख का आंकड़ा पार कर 48,76,790 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।