हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं के घरों की ‘शान’ बन रहा ‘तिरंगा’

    सच कहूँ/
    सुखजीत मान
    बठिंडा/मौड़ मंडी। देश भक्तों की कुर्बानियों के बाद आजाद हुए अपने देश का राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ अब डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं के घरों की शान बढ़ा रहा है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत को अपने घरों में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया था। पूज्य गुरू जी के पावन वचनों पर चलते साध-संगत ने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराना शुरू कर दिया है। बुजुर्ग, युवा और बच्चों हर आयु वर्ग में तिरंगे प्रति असीम सम्मान भाव देखने को मिल रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को बता रहे हैं कि किस तरह गुलामी की जंजीरों से देश को आजाद करने के लिए और देश के राष्ट्रीय ध्वज की शान के लिए अनेकों वीरों ने अपने प्राणों की आहूति दी। इसलिए तिरंगे प्रति सम्मान बेहद जरूरी है। घरों के अलावा नौकरी पेशा आदि श्रद्धालुओं ने अपने कार्यालयों में भी तिरंगा झंडा फहराना शुरू कर दिया है। जिला बठिंडा के ब्लॉक मौड़ मंडी के गांव मौड़ कलां के गुरबाज सिंह इन्सां ने अपने घर कर छत पर तिरंगा झंडा फहराया तो वहां मौजूद बच्चों ने बड़े आदर-सत्कार के साथ तिरंगे झंडे को सैल्यूट किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here