हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में पु...

    दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

    नयी दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गये। पुलिस को संदेह है कि इनमें से एक अपराधी राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला पत्रकार की मोबाइल लूट कांड में शामिल था। मोबाइल छीनने के क्रम में महिला पत्रकार घायल हो गयीं थीं। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने जब दोनों बदमाशों काे रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दाेनों घायल हो गये। दोनों को पुलिस राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई लूटपाट और डकैती के मामलों में तलाश थी। इसके अलावा महिला पत्रकार की मोबाइल लूट के दौरान उन्हें घायल करने के मामले में भी इनकी तलाश की जा रही थी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।