हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home खेल स्वर्ण जीतकर ...

    स्वर्ण जीतकर विनेश बनी नंबर एक पहलवान

    Vinesh-Phogat

     ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान

    रोम (एजेंसी)। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता तथा टोक्यो ओलम्पिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। विनेश ने इसके साथ ही विश्व में अपने वजन वर्ग में नंबर वन रैंकिंग फिर से हासिल कर ली है। 26 वर्षीय विनेश ने 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की पहलवान डायना वीकर को 4-0 से हराया। विनेश ने हफ्ते भर के अंदर दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।

    उन्होंने इससे पहले यूक्रेनियन कुश्ती टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुकी विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश अब तक ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है। विनेश ने अपने सभी अंक पहले राउंड में हासिल किए और अपनी बढ़त को दूसरे राउंड में बरकरार रखकर लगातार दूसरा स्वर्ण जीत लिया। विनेश ने प्रतियोगिता में विश्व की नंबर तीन पहलवान के रुप में प्रवेश किया था और 14 अंक हासिल करके नंबर एक बन गई। कनाडा की पहलवान टूर्नामेंट से पहले 40वें नंबर पर थी लेकिन अब वह विनेश के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। विनेश ने टूर्नामेंट में एक भी अंक नहीं गंवाया। उन्होंने तीन में से अपने दो मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वी को चित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।