हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी का विव...

    भिवानी का विवेक 1.80 करोड़ की स्कॉलरशिप ले करेगा लंदन से पीएचडी

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक विरासत में छोटी कांशी भिवानी के धुरंधर जहां विश्व में अपना लोहा मनवा रहे हैं, वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में विश्व में अपना डंका बजाने का कीर्तिमान भिवानी निवासी विवेक चौहान ने स्थापित कर एक उदाहरण कायम किया है। विवेक चौहान हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. छत्तर सिंह चौहान के पौत्र है।

    राजेंद्र सिंह चौहान के बेटे विवेक चौहान की स्कूली शिक्षा हलवासिया विद्या विहार से हुई। इसके बाद पुणे के सिंबाायोसिस इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक किया। आईआईटी रूडकी से प्रथम श्रेणी में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभी तक विवेक चौहान के 6 रिसर्च पेपर एमटैक स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। विवेक दो बार वाशिंगटन यूएसए में कांफ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर की प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं। विवेक ने दो वर्ष तक एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में भी कार्य किया।

    अब उन्होंने सभी तरह के मापदंड पूरे करने के बाद विश्व के टॉप 10 कॉलेजों में शामिल इंपीरियल कॉलेज आॅफ लंदन में एक करोड़ 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप के साथ पीएचडी में दाखिला हासिल किया है। यह अपने आप में ना केवल भिवानी के लिए, बल्कि हरियाणा व देश के लिए भी शैक्षणिक क्षेत्र में एक विशेष उपलब्धि है। विवेक हाईवे टैक्नोलॉजी के विशेषज्ञ के तौर पर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here