हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत यहां दाए हाथ ...

    यहां दाए हाथ में पहनाई जाती है वेडिंग रिंग

    wedding-ring

    यूक्रेन का कुल क्षेत्रफल 17,818 वर्गकिलोमीटर है वही उनकी जनसंख्या करीब 4.5 करोड़ है। क्षेत्रफल के हिसाब से पूरे यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। यह देश अपनी संस्कृति, वेशभूषा और रहन सहन के कारण दुनिया के अन्य देशों से भिन्न है। यूक्रेन की राजधानी कीव है जो इस देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। देश की राष्ट्रीय भाषा उक्रेनियन है लेकिन रूसी भाषा भी यहां पर काफी मात्रा में बोली जाती है। मेडिकल की पढाई के मामले में यूक्रेन भारत, ओस्ट्रेलिया, ब्रिटन और अमेरिका से कई ज्यादा सस्ता देश है। यहां पर एमबीबीएस की पढाई करीब 25 लाख भारतीय रुपए में हो जाती है जबकि अन्य देशो में 1 करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है। दुनिया का सबसे गहराई में बना हुआ रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही स्थित है।

    यूक्रेन का अरसीनालना मेट्रो स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर स्थित है। पूरी दुनिया में साक्षरता दर के मामले में यूक्रेन का चौथा नंबर आता है। यूक्रेन की राजधानी कीव को यूक्रेन का सबसे खुबसूरत महिलाओं का शहर माना जाता है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इन्टरनेट का इस्तमाल करने के मामले में यूक्रेन का 8वा नंबर आता है। पूरी दुनिया के लोग शादी के वक्त बाए हाथ में वेडिंग रिंग पहनाते है जबकि यूक्रेन के लोग दाए हाथ पर वेडिंग रिंग पहनाते है। यूक्रेन का लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यूक्रेन की आय का मुख्य स्त्रोत गाड़ी, स्पेस क्राफ्ट और एरोप्लेन की बनावट से आता है। यूक्रेन की नदी डनाईपर पूरे यूरोप की चौथी सबसे लंबी नदी है। यह नदी यूक्रेन से काला सागर तक बहती है। आपको बतां दें कि 1991 में आज (24 अगस्त) ही के दिन यूक्रेन सोवियत रूस के टूटने पर यूरोप महाद्वीप का देश बना था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।