जानें, देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यों होती है सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं

Passengers Injured, Collision, Buses, Case, Rajasthan

देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं

नई दिल्ली (एजेंसी)। हमारे देश में सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। कितने प्रयास के बावजूद सड़क दुर्घटनाएं भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2017 में जहां कुल सड़क दुर्घटना 4,64,910 हुई थीं, जिनमें राष्ट्रीय  राजमार्गों पर 1,41,466 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि राज्यीय राजमार्ग पर 116158 सड़क दुर्घटनाएं हुई। 2018 में जहां 4,67,044 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1,40,843 सड़क दुर्घटनाएं हुर्इं, जबकि राज्यीय राजमार्गों पर 117570 लोग दुर्घटना के शिकार हुए। 2019 में कुल 4,49,002 सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में बेहद तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर\नशे में वाहन चलाना, लेन अनुशासनहीनता, मोटर वाहन चालक का दोष, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग आदि प्रमुख हैं।

राज्यों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का हाल

road accidents

राज्यों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। तमिलनाडु में साल 2019 में 17633, उत्तर प्रदेश में 16181 और कर्नाटक में 13363 दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई। केरल और मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्रमश: 9459 और 10440 सड़क दुर्घटनाएं हुई। राज्यीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं के मामले में तमिलनाडु 2019 में शीर्ष पर रहा। यहां पर 2019 में 19279 सड़क दुर्घटनाएं हुई। उत्तर प्रदेश में राज्यीय राजमार्गों पर 13402 सड़क दुर्घटनाएं हुई। वहीं मध्यप्रदेश के राज्यीय राजमार्गों पर 13166 सड़क दुर्घटनाएं हुर्इं, तो कर्नाटक के राज्यीय राजमार्गों पर 10446 लोग सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हुए है।

road accident

हाल ही में आई विश्व बैं की रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनियाभर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 फीसदी है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।

दुनियाभर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत

विश्व बैंक द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनियाभर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।