पूज्य गुरु जी के आह्वान के मुरीद हुए राज्य मंत्री कपिल देव, दिया बड़ा ब्यान

Saint MSG Vishwa Guru

सुनाई देने लगी भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की गूँज

  • भारतवासी बोले, पूज्य गुरु जी के साथ कदम से कदम मिलाएंगे, देश को फिर से विश्व गुरु बनाएंगे
  • पूज्य गुरु जी द्वारा सोशल मीडिया पर भारतीय परंपरा व संस्कृति बचाने का आह्वान लाने लगा रंग

बरनावा/सरसा(सच कहूँ/सोनू)। भारत देश को विश्व गुरु बनाने व भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। पूज्य गुरु जी का मानना है कि ‘‘जब हमारे देश को सोने की चिड़ियां बनाने वाले हमारे वंशज ही है। फिर क्यों हम अपनी संस्कृति को छोड़कर दूसरों की संस्कृति को फॉलो कर रहे हैं। क्यों अपनी संस्कृति छोड़कर दूसरों की संस्कृति की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।’’गत दिवस भी बरनावा आश्रम से आॅनलाइन रूबरू कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु जी ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘हम अपने राजाओं से प्रार्थना करेंगे कि दोबारा से ऐसा हो जाए कि विदेशी हमारे यहां पढ़ने आएं।

वो समय फिर से वापिस आ जाए, जब विदेशी ये कहने लग जाएं कि पढ़ाई करने या कुछ सिखने के लिए हमें भारत देश में जाना है।’’ पूज्य गुरु जी का सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो आमजन के साथ राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। लोगों ने कहा कि पूज्य गुरु जी की सोच को हम सलाम करते हैं। आज अगर सच में भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है तो संत, पीर, फकीर का मार्ग दर्शन जरूरी है। क्योंकि पूज्य गुरु जी ही हैं जो इस सपने को सच कर सकते हैं और हम इसमें अपना पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

पूज्य गुरु जी से प्रभावित होकर देश का हर नौजवान देगा सहयोग: राज्यमंत्री कपिल देव

उतर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जो अभी बरनावा आश्रम में आए हुए हैं। उनके द्वारा लंबे समय से जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं और संस्कार, सेवा, समर्पण से करोड़ों श्रद्धालु उनके जुड़े हुए हैं और लगातार इस अभियान को कर भी रहे हैं। पूज्य गुरु जी द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का जो आह्वान किया है निश्चित रूप से प्रशंसनीय है, वंदनीय है। भारत की संस्कृति जो देश के अंदर भी रहे और भारत की संस्कृति का प्रसार विदेशों में भी हो, निश्चित रूप से पूज्य गुरु जी की ये अच्छी प्रेरणा हैं, उनसे प्रभावित होकर भारत देश के नौजवान युवा, बेटियां इस काम को स्वीकार करेंगी और भारत की संस्कृति, भारत के वेद, भारत के पुराण, हमारी प्राचीन संस्कृति फिर से जीवत होगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत विश्व गुरु रहा है और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय में पूरी दुनिया के लोग पढ़ने के लिए आते थे, आज भी वहीं संस्कृति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो नई राष्टÑीय शिक्षा नीति आई है उसमें महापुरुषों का सम्मान, इतिहास का दोबारा पुनर्जागरण किया गया है और पूज्य गुरु जी ने इस मुहिम को लेकर जो आह्वान किया है मैं उसके लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।

मुस्लिम संगठन बोला, पूज्य गुरु जी की तरह, हर भारतवासी की हो ऐसी सोच

मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा हिन्द के सैक्ट्री आसिफ कुरेशी ने कहा कि पूज्य गुरु जी का भारतीय संस्कृति व देश को विश्व गुरु बनाने का सपना मुबारकबाद के मुस्तहिक है और हमें अच्छा लगा है, हम भारतवासी है और हर भारतवासी की ये सोच होनी चाहिए कि हमारा देश विकसित हो और यकीनन विश्व गुरु बने। पूज्य गुरु जी ने जो पहल की है वो उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। अच्छी बात है हमारा देश विश्व गुरु बनना चाहिये हम उनका पूरा सहयोग देंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि जो पहले का समय था, जो बड़े बुजुर्ग हुआ करते थे वो अपने बच्चों को समझाया करते थे, बच्चे उनकी बात माना भी करते थे, लेकिन आज बच्चों ने अपने आप को इतना एडवान्स समझ लिया है कि वो बड़ों की बात को सुनना ही नहीं चाहते। मैं समझता हूँ कि जो हमारी पुरानी परंपरा है, हमारी संस्कृति है उसी से हमें कामयाबी मिल सकती है और हमें उसको फॉलो करना चाहिए। अपने बड़ों का आदर-सम्मान करना चाहिए और उनके साथ जुड़ना चाहिए और अगर अपने बड़ो बुजुर्गों की बातों को बुला देंगे तो आगे कैसे बढ़ पाएंगे?

संतों की बदोलत व मोदी के प्रयासों से हिंदुस्तान फिर से बनेगा विश्व गुरु: विधायक उमेश

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने पूज्य गुरु जी ने देश को विश्व गुरु बनाने व पुरानी संस्कृति व परम्परा को फिर लाने का जो समाज से सरकार से आह्वान किया है वो सराहनीय है। बात मानवता भलाई की हो, समाज को बदलने की या देश हित की डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी ने हमेशा सहेयाग दिया है। और आज ऐसे संतों की बदोलत व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हिंदुस्तान फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरी दुनियां में हिंदुस्तान महाशक्तिशाली देश बन चुका हंै।

वीडियो में सुने भारतीय संस्कृति बचाने वाले पूज्य गुरु जी के वचन..

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।