मांगों को लेकर मजदूरों ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की कोठी समक्ष लगाया पक्का मोर्चा

Sunam News
कैबिनेट मंत्री की कोेठी के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया।

वकफ बोर्ड पर होते निर्माण रोकने का मामला गर्माया

  • वकफ बोर्ड की जमीन खाली करवाने की आड़ में मजदूरों को परेशान करना बंद हो: गोबिंद

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद/खुशप्रीत जोशन)। आज तीसरे दिन भी रविदासपुरा टिब्बी कॉलोनी में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने मजदूर मुक्मि मोर्चा पंजाब संगठन (Punjab Sangathan) के नेतृत्व में राज्य प्रधान कामरेड गोबिंद सिंह छाजली सहित कमेटी सदस्यों ने फैसला लिया कि आज यहां रोष मार्च करते हुए अग्रवाल चौक में प्रशासन का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। पुतला फंूक प्रदर्शन के बाद रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की कोठी के आगे पक्का मोर्चा अनिश्चित समय के लिए लगा दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों स्थानीय बस्ती में एक घर का निर्माण किया जा रहा था, जहां वकफ बोर्ड के अधिकारी पुलिस पार्टी को साथ लेकर पहुंचे थे, जहां स्थानीय लोगों व अधिकारियों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस उपरांत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जिसके रोष स्वरूप कॉलोनी वासियों ने पहले थाने के समक्ष व फिर सुनाम-बठिंडा मुख्य मार्ग पर धरना लगाया और बीते कल से कॉलोनीवासियों ने कैबिनेट मंत्री की कोेठी के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया हुआ है।

धरने को संबोधित करते मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब संगठन (Punjab Sangathan) के राज्य प्रधान कामरेड गोबिंद सिंह छाजली ने सरकार से मांग की कि पिछले 40 सालों से पक्के रविदासिया टिब्बी निवासी मजदूरों के घरों की मलकीयत दी जाए, सरकार द्वारा पंचायती जमीन व वकफ बोर्ड की जमीन खाली करवाने की आड़ में मजदूरों को परेशान करना बंद किया जाए, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की शय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा तीन मजदूरों पर दर्ज किए गए झूठे मामले तुरंत रद्द किए जाएं, जेल में बंद तीनों मजदूरों को रिहा किया जाए आदि मांगों को लेकर धरना जारी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का कोई हल नहीं निकलता तो यह मोर्चा दिन-रात लगातार जारी रहेगा। स्थानीय पुलिस (Police) प्रशासन व सिविल प्रशासन के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था। इस मौके भारतीय संगठन क्रान्तिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब तहसील नेता काला सिंह, मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब संगठन के जिला प्रधान प्रेम सिंह, जिला सचिव मनजीत कौर, जिला नेता बिट्टू सिंह, जिला प्रैस सचिव कुलवंत छाजली, जिला उप प्रधान घुमंड सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– पटियाला में बन रहे नहरी पानी प्रॉजैक्ट का भाजपा नेताओं ने किया दौरा