बारामूला में झड़प के दौरान घायल हुए युवक की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बारामूला (एजेंसी)

उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के पाट्टन में झड़प के दौरान घायल हुए युवक की बुधवार रात मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बांदिपोरा जिले के संबल क्षेत्र में गत सोमवार को हुई तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प में चेनबल निवासी अरशद अहमद डार घायल हो गया था। घायल अवस्था में डार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे श्रीनगर के एस. के. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भेज दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गयी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts