'Parinda' Campaign

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए चलाया परिंडा अभियान

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित पार्क में महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की सदस्यों की ओर से परिंडा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पार्क और आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाए गए तथा उनमें पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था की गई।
राजस्थान  मानवता भलाई कार्य