हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अन्य खबरें दिल्ली में एक...

    दिल्ली में एक ही घर में मिले 11 शव,

    Bodies Found Delhi

    केजरीवाल मौके पर पहुंचे

    नई दिल्ली (एजेंसी)।

    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शनिवार को एक ही घर से 11 लोगों के शव (11 Bodies Found Delhi) मिलने की खबर के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। केजरीवाल के साथ क्षेत्रीय विधायक संजीव झा भी मौजूद थे। घर में एक परिवार के 11 लोगों के शव मिलने पर श्री केजरीवाल ने क्षोभ जताया और परिवार के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा भी लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरूष हैं। इनमें 10 शव घर के अंदर लटके हुए मिले जबकि एक शव जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतकों में एक वृद्ध महिला, उसके दो बेटे और उनकी बहुओं के अलावा 16-17 साल के दो लड़के तथा चार महिलाएं शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस फिलहाल इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। (11 Bodies Found Delhi) दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने घटना के सभी पक्षों से जांच की बात की और कहा कि फिलहाल यह मामला सामूहिक आ त्महत्या का लगता है लेकिन सच्चाई का अभी पता लगाया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और उनकी किराना की दुकान थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

     

    11 Bodies Found Delhi