Ramlila: कैराना में धूमधाम से निकली शिव बारात, रामलीला का शुभारंभ
कैराना में धूमधाम से निकली शिव बारात, रामलीला का शुभारंभ
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को कस्बे की श्री रामलीला कमेटी की ओर से नगर में शिव बारात शोभायात्रा को पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से निकाला गया। शिव बारात कस्बे के गौशाला भवन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भगवान के गण शुक्र व शनि आदि की झाकी आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला कमेटी के निदेशक डॉक्टर रामकुमार गुप्ता तथा प्रमोद गोयल, नवीन शर्मा, ऋषिपाल शेरवाल रोहित बच्चस ने बताया कि 03 अक्टूबर की रात्रि से कस्बे के गौशाला भवन में श्री रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके पश्चात, 4 अक्टूबर को काल जुलूस, 09 अक्टूबर को श्रीराम बारात और 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। गौशाला भवन में प्रतिदिन श्री रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जायेगा। शिव बारात शोभायात्रा से पूर्व विशेष पूजा-अर्चना पंडित वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ के सानिध्य में पंडित सम्मोहित शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कराई गई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप, सचिव आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संजू वर्मा तथा अतुल कुमार गर्ग, सुशील कुमार सिंघल, शगुन मित्तल एडवोकेट, राकेश गर्ग, राकेश सिंघल, डिंपल अग्रवाल, अमित सिंघल(काल प्रभारी), सतीश प्रजापत, राकेश प्रजापत,
राजेश नामदेव, पुनीत गोयल, मनोज मित्तल, रणवीर कश्यप, प्रदीप गोयल सोनू नेता, अभिषेक गोयल, विजय नारायण, सागर गर्ग, रविन्द्र कुमार, अनुज प्रजापति, अनिल गोयल सुनील कुमार टिल्लू, आशु गर्ग, अनमोल शर्मा, अमन गोयल, विराट नामदेव, पंकज सिंघल, सुशील सिंघल, सोनू कश्यप, राकेश गोयल, अतुल एडवोकेट, शिवम गोयल, अभिषेक गोयल, अश्विन सिंघल, आशु सिंघल, आर्यन, वासु मित्तल, नरेश, सचिन शर्मा, अंकित जिंदल, सागर मित्तल, अभिषेक भारद्वाज, तुषार वर्मा, सोनू प्रजापति, अमित कुमार सैन, रोहित नामदेव आदि मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।